Two bikes collided head-on on NH 43
Chhattisgarh

एनएच 43 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: भाजपा मंडल अध्यक्ष की मौके पर मौत, साथी ने अस्पताल में तोड़ा दम

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा किसान मोर्चा बतौली मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव की असामयिक मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके साथी राजू सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद बतौली और ग्राम पोकसरी में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शांतिपारा पुलिया के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि पोकसरी निवासी 32 वर्षीय कमला प्रसाद उर्फ संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार 32 वर्षीय राजू सिंह का बायां पैर टूट गया। दूसरी बाइक पर सवार बतौली कालीपुर निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुजूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका भी पैर फ्रैक्चर हो गया।

घटना के बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते राजू सिंह की रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker