TMC vs BJP: कोलकाता के पर्णश्री में भिड़े दो पक्षों के कार्यकर्ता
National

TMC vs BJP: कोलकाता के पर्णश्री में भिड़े दो पक्षों के कार्यकर्ता, पोस्टर लगाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बेहाला पश्चिम स्थित परणश्री इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के पास स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ और पोस्टर फाड़ने का आरोप तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि 5 अप्रैल को दर्ज इस मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता उनके कार्यालय में अपने पोस्टर लगाने पहुंचे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

आरोप है कि कुछ देर बाद 30 से 40 की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान भाजपा नेता इंद्रनील खान के पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए।

घटना के बाद भाजपा समर्थक थाने पहुंचे और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच बहस भी हुई।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब एक पुलिसकर्मी द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने पर भाजपा समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया। भाजपा नेता इंद्रनील खान ने दावा किया है कि उनके पास घटना के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं, जिन्हें वे सबूत के तौर पर पेश करेंगे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पानिहाटी से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने एक वीडियो इंटरव्यू में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पार्टी का दावा है कि उन्होंने बयान में धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker