5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, कोई छात्र फेल नहीं होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का समय सारणी जारी कर दी है। कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएंगी।
विभाग ने केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर स्पष्ट किया है कि इस वर्ष किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। यदि कोई विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। सप्लीमेंट्री में भी असफल होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश में इसी सत्र से कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित की जा रही है। साय कैबिनेट के निर्णय के बाद परीक्षा संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक आदेश भी भेज दिए गए हैं।



