Three Separate Accidents in Balod and Kawardha
ChhattisgarhState

बालोद-कवर्धा में तीन अलग-अलग हादसे, तीन की मौत, कई घायल

बालोद/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के बालोद और कवर्धा जिलों में अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में कुल तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटनाओं के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत

बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरवारा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में फूलचंद धुरू 30 वर्ष निवासी उसरवारा और लोकेश मंडावी 40 वर्ष निवासी कांकेर वर्तमान निवासी उसरवारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक पुरूर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

स्टेरिंग फेल होने से खाई में गिरी बस

बालोद जिले में दुर्ग से दल्लीराजहरा जा रही पायल ट्रेवल्स की एक यात्री बस स्टेरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक के पास लगभग 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 20 से 30 यात्री सवार थे। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कवर्धा जिले में पोंडी-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130A पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में नरेंद्र निवासी डिंडोरी मध्यप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना पोंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम सिल्हाटी की है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker