खैरागढ़ में पुलिस महकमे में हड़कंप, छुईखदान थाने में तैनात प्रधान आरक्षक ने घर पर लगाई फांसी; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। छुईखदान थाना (Chhuikhadan Police Station) में पदस्थ प्रधान आरक्षक (Head Constable) शीतल यादव ने शनिवार तड़के अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जैसे ही यह खबर फैली, पुलिस महकमे समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
सुबह हॉल में गमछे के फंदे से लटका मिला शव (Suicide Case in Khairagarh)
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक शीतल यादव खैरागढ़ शहर के वार्ड नंबर 16 स्थित दाऊचौरा (Dauchoura Khairagarh) इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की रात रोज की तरह परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, जबकि शीतल यादव घर के हॉल में ही रुके हुए थे।
शनिवार सुबह करीब 4 बजे जब उनकी पत्नी की नींद खुली और वे हॉल में आईं, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शीतल यादव का शव हॉल में गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
घर में मचा कोहराम, दुर्ग से बुलाई गई फोरेंसिक टीम (Khairagarh Police Investigation)
पति का शव फंदे पर लटकता देख पत्नी की चीख निकल गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर जमा हो गए और खैरागढ़ थाना पुलिस (Khairagarh Police Station) को इसकी इत्तिला दी गई।
सूचना पाकर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग से फोरेंसिक टीम (Forensic Team Durg) को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम के निरीक्षण के बाद ही शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेजा जाएगा।


