The yard of the railway construction company burned to ashes.
Chhattisgarh

धूं-धूं कर जला रेल निर्माण कंपनी का यार्ड, आग की चपेट में आने से करोड़ों की निर्माण सामग्री नष्ट

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में पेंड्रा रोड-गेवरा रोड रेल लाइन निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के यार्ड में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। यह यार्ड गौरेला में ओवरब्रिज के पास स्थित है, जहां रेल ट्रैक निर्माण से संबंधित बड़ी मात्रा में सामग्री रखी हुई थी।

जानकारी के अनुसार आग तेजी से फैल गई और यार्ड में रखी निर्माण सामग्री उसकी चपेट में आ गई। घटना के समय मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद नहीं थी, जिसके कारण आग पर काबू पाने में शुरुआती दिक्कतें आईं। ठेकेदार के कर्मचारी खुद आग बुझाने का प्रयास करते रहे और आसपास के लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की।

इस घटना से रेल लाइन निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग में करीब एक करोड़ रुपये का रबर पैड जलकर खाक हो गया।

यार्ड में रखा सामान जयपुर की एसआईएल कंस्ट्रक्शन कंपनी का बताया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान होने की आशंका है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर गौरेला पुलिस और आरपीएफ की टीम मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker