The weather takes a turn in Chhattisgarh.
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, आज ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि दर्ज की गई। गुरुवार के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

बुधवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी यहीं 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। अन्य प्रमुख शहरों में बिलासपुर में 33.3 डिग्री, जगदलपुर में 30.7 डिग्री जो सामान्य से 5 डिग्री कम है, अंबिकापुर में 31.7 डिग्री और माना एयरपोर्ट में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहीं। इस दौरान देवभोग में 5 सेंटीमीटर, करपावंद में 4 सेंटीमीटर, देवकर में 2 सेंटीमीटर और बिलासपुर में 8.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में दो प्रमुख मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। मध्य प्रदेश के मध्य भाग में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका फैली हुई है, जिससे नमी की आपूर्ति हो रही है और वर्षा तथा ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, ओलावृष्टि और अंधड़ की संभावना जताई है। रायपुर में गुरुवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट बनी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker