जनता का अटूट लगाव ही मेरी अनमोल पूंजी: रायगढ़ प्रवास के दौरान प्रबुद्धजनों से मिले मुख्यमंत्री साय

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस दौरे की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि रायगढ़ वह पावन धरती है, जहां की जनता ने उन्हें लगातार चार बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ आना परिवार के आंगन में लौटने जैसा अनुभव देता है, जहां हर चेहरे पर अपनापन नजर आता है।
उन्होंने बताया कि देर रात तक जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों से संवाद का सिलसिला जारी रहा। हर बातचीत में विश्वास और आत्मीयता का भाव महसूस हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ की जनता का स्नेह और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।



