ChhattisgarhState

नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन निरंतर जारी, आयोजन के तीसरे दिन रोवर रेंजर एवं उपस्थित लोगों को लोकसभा के वास्तविक कार्यवाही से कराया गया रूबरू

जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दूधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का सफलतापूर्वक आयोजन निरंतर जारी है। आज तीसरे दिन के कार्यक्रम का खास आकर्षण यूथ पार्लियामेंट के अंतर्गत वास्तविक लोकसभा की कार्यवाही प्रदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर जंबूरी में शामिल रोवर रेंजरों एवं उपस्थित लोगों को लोकसभा की वास्तविक कार्यवाही से रूबरू कराया गया। इस दौरान लोकसभा के सदस्य के रूप में शामिल सभी रोवर रेंजरों ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अपने बेहतरीन एवं उत्कृष्ट भागीदारी से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने यूथ पार्लियामेंट में शामिल सभी प्रतिभागी रोवर रेंजरों की बेहतरीन एवं उत्कृष्ट भागीदारी की भूरी भूरी सराहना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, युवा संसद कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष के भूमिका का निर्वाह किया एवं विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, लोक सभा के महासचिव के भूमिका का निर्वाह किया। इसके अलावा प्रतिभागी रोवर रेंजरों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री एवं रेल मंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष एवं लोकसभा सदस्य के भूमिका का बखूबी निर्वहन किया। यूथ पार्लियामेंट में शामिल सभी प्रतिभागी रोवर रेंजरों में भावी राजनेताओं की झलक दिखी। इस दौरान सभी प्रतिभागी रोवर रेंजर अभ्यस्त एवं पेशेवर राजनेता नजर आ रहे थे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा प्रतिभागी रोवर रेंजरो से उनकी राजनैतिक अभिरूचि के संबंध में जानकारी लिये जाने पर अधिकांश लोगों ने संसद एवं विधानसभा के सदस्य बनने की ईच्छा व्यक्त की। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि हुए कहा कि हमारी नई पीढ़ी देश की बागडोर को संभालने के लिए तैयार है। इस अवसर पर स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, भारतीय स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ के के खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, जिला मुख्य आयुक्त श्री राकेश यादव, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, एसपी योगेश कुमार पटेल, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, सौरभ लूनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एडिशनल एसपीमोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में रोवर रेंजर, स्काउट गाइडस तथा आम नगरीकरण उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि आज जंबूरी स्थल पर आयोजित युवा सांसद (यूथ पार्लियामेंट) कार्यक्रम में संसद सत्र के अनुरूप ही सभी गतिविधियां संचालित की गई। जिसमें लोकसभा स्पीकर के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा उपस्थित होकर संसद सत्र का संचालन किया। सांसद एवं मंत्री के रूप में विभिन्न राज्यों के चयनित रोवर रेंजरों ने भाग लिए। संसद सत्र का शुभारंभ शपथ पत्र के साथ हुआ उसके पश्चात दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि देने के पश्चात कार्यवाही प्रारंभ की गई। सदस्यों द्वारा ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करते हुए पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। लोकसभा सदस्य की भूमिका का निर्वाहर कर रहे श्री अभिजीत आनंद ने बुलेट ट्रेन पर सवाल करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए बुलेट ट्रेन की मांग रखी। इस पर रेल मंत्री की ने जवाब देते हुए पूर्ववर्ती सरकार की नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव किया जिसके चलते बुलेट ट्रेन नहीं मिल पाया मगर हमारी सरकार बुलेट ट्रेन की सौगात जल्द ही देने के लिए सदस्य को आश्वस्त किया।

लोकसभा सदस्य की भूमिका का निर्वाहर कर रही सुश्री कस्तूरी ने वर्तमान में चल रहे एस ए आर पर सवाल पूछा उन्होंने कहा कि इस एस ए आर से हम सब भयभीत हैं। इस पर गृह मंत्री ने अंग्रेजी में जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और शुद्धता के लिए एसआईआर जरूरी है। देश की दूसरे ज्वलंत मुद्दा वन नेशन वन इलेक्शन पर बहस हुई। अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधि मंत्री को विधेयक को विधानसभा पटल पर रखने के निर्देश दिए और कार्रवाई प्रारंभ करने कहा। शायरी से अपनी बात रखते हुए सत्ता पक्ष के सदस्य ने कहा कि चुनाव एक महोत्सव है। विकास की गाड़ी को अगर विकसित भारत अखंड भारत तक ले जाना है तो एक राष्ट्रीय एक चुनाव अति आवश्यक है। भरी गहमा गहमी के बीच आखिरकार संसद में एक राष्ट्रीय एक चुनाव विधेयक पास हो गया। युवा संसद शेरो शायरी के लफ्जों से गुलजार रहा। युवा संसद के प्रतीकात्मक सत्र को स्थगित करने की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ रमन सिंह ने की।

प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी में आयोजित इस युवा सांसद (यूथ पार्लियामेंट) को बच्चों द्वारा जितने अच्छे तरीके से प्रस्तुति दी उसकी काफी सराहना हुई। छात्रों को विधानसभा एवं लोकसभा की कार्रवाई की जानकारी देते हुये विधानसभा का कक्ष की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सत्र की बहुत बड़ी बात यह है कि पक्ष ने बहस में भाग लेते हुए एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाई जो एक लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान बहिष्कार नहीं किया दूसरी बड़ी अच्छी बात यह अच्छी लगी कि किसी भी सदस्य वेल में नहीं आया उन्होंने रोवर रेंजर को बताया कि यह पक्ष और विपक्ष के बीच का हिस्सा वेल का होता है।

कार्रवाई के दौरान वहां आने जाने पर सदस्य लंबित हो जाते हैं। आप सब बहुत ही अच्छे से संसद सत्र की कार्रवाई में भाग लिया जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र का जो सदस्य बोलता है वह रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रखा जाता है इसीलिए सदन में सोच समझकर बोला जाता है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जंबूरी स्थल पर विधानसभा लोकसभा की तर्ज पर युवा संसद का आयोजन के लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा एवं जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव को बधाई देते हुए उन्हें आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी के आयोजन के संबंध में बताया कि यह आपने अपने अथक परिश्रम से इतने बड़े कैंप को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जंबूरी में शामिल आप सब गुलदस्ते के फूल के समान है। जंबूरी के पांच दिनों में मिट्टी से जुड़ने एवं अलग-अलग लोगों के मिलने एवं अन्य प्रदेशों के कला संस्कृति से अवगत होने का सुनहरा अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से 1947 तक विकसित भारत बन जायेगा का अंत में भारत स्काउट गाइड द्वारा डॉ रमन सिंह एवं विधानसभा सचिव का विधानसभा सचिव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker