साय सरकार के दो साल पूरे, जांजगीर-चांपा में सम्मेलन में शामिल होंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में भी सरकार के दो साल पूरे होने पर भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित सम्मेलन में भाग लेकर जनता को संबोधित करेंगे।
जांजगीर में होने वाले इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4.30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।



