The 'Looting Relatives' used to arrive in an Innova.
Crime

इनोवा से आती थीं ‘लुटेरी रिश्तेदार’: रायपुर में चेन स्नैचिंग करने वाला अंतरराज्यीय महिला गैंग गिरफ्तार, ऐसे देती थीं वारदात को अंजाम


रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है जो लग्जरी कार में घूम-घूमकर चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। खास बात यह है कि इस गैंग की सभी सदस्य महिलाएं हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने गैंग की 7 महिलाओं और उनके कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

भीड़ का फायदा उठाकर हाथ साफ

यह गैंग मूल रूप से इंदौर (मध्य प्रदेश) और जलगांव (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। ये लोग गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों को निशाना बनाते थे। इनका काम करने का तरीका बेहद शातिर था। ये महिलाएं बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाती थीं। वहां मौका पाकर महिलाओं के गले से चेन झपट लेती थीं और बाहर खड़ी अपनी सफेद रंग की ‘इनोवा’ कार से फरार हो जाती थीं। लूटी गई चेन को ये जलगांव के सराफा बाजार में ठिकाने लगा देती थीं।

कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?

पिछले कुछ दिनों में रायपुर के डीडी नगर, रायपुरा, गोलबाजार और चंगोराभाठा इलाकों से लगातार चेन लूट की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने इन वारदातों को गंभीरता से लिया। डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में 15 सदस्यों की एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने जाल बिछाया और तकनीकी जांच की मदद से इस अंतरराज्यीय गैंग को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने एक सोने की चेन साढ़े 10 हजार रुपये नकद, चेन काटने वाला कटर, 4 मोबाइल फोन वारदात में इस्तेमाल होने वाली इनोवा एसयूवी जब्त की है।

शहर को मिली राहत
गिरफ्तार महिलाओं ने रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों जैसे सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली और गोलबाजार में करीब एक दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है। इस गैंग के पकड़े जाने से शहर की महिलाओं ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब इनके अन्य संपर्कों और चोरी का माल खरीदने वाले सराफा व्यापारियों की तलाश कर रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker