'The Kerala Story 2' will not release on February 27
Entertainment

27 फरवरी को रिलीज नहीं होगी ‘द केरल स्टोरी 2’, केरल हाई कोर्ट ने एहतियातन लगाया अस्थायी प्रतिबंध

तिरुवनंतपुरम। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी 2 की रिलीज फिलहाल कानूनी विवाद में फंस गई है। फिल्म पर केरल की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए दायर याचिका पर सुनवाई के बाद केरल हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है।

फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकेगी। बुधवार को हुई सुनवाई में अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए गुरुवार तक के लिए आदेश टाल दिया था। बाद में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय आने तक फिल्म के अधिकार जारी नहीं किए जाएं।

अदालत ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता की आशंकाएं पूरी तरह निराधार नहीं मानी जा सकतीं। ऐसे में एहतियात के तौर पर फिल्म की रिलीज पर अस्थायी रोक जरूरी है।

इस बीच केंद्र सरकार ने फिल्म के समर्थन में अपना पक्ष रखा है। केंद्र की ओर से पेश वकील ने सेंसर बोर्ड के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि फिल्म से सार्वजनिक व्यवस्था को कोई खतरा नहीं है और यह राज्य को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत नहीं करती। उन्होंने रचनात्मक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए कहा कि फिल्म निर्माताओं को अपनी बात कहने का अधिकार है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker