साय सरकार के बजट में युवा और बुनियादी ढांचे पर फोकस, कुनकुरी, दंतेवाड़ा और मनेंद्रगढ़ को मेडिकल कॉलेज की सौगात

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य के विकास के लिए बहुआयामी घोषणाएं की हैं। बजट में सबसे अधिक जोर युवाओं के भविष्य और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया गया है। वित्त मंत्री ने प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया है, जिससे कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा।
युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना’ के तहत हॉस्टल खर्च की जिम्मेदारी अब सरकार उठाएगी। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर काउंसलिंग के लिए बजट में भारी भरकम राशि का प्रावधान किया गया है। अधोसंरचना के क्षेत्र में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को वैश्विक स्तर पर लाने के लिए ‘सीजी वायु योजना’ शुरू की जा रही है, साथ ही बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।



