हावड़ा–कामाख्या रूट पर चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, किराया तय, RAC की सुविधा नहीं

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच संचालित की जाएगी। यह प्रीमियम ट्रेन 958 किलोमीटर लंबे हावड़ा–कामाख्या रूट पर चलेगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन में रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) की सुविधा नहीं होगी। यात्रियों को या तो कन्फर्म टिकट मिलेगा या टिकट नहीं मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, तृतीय वातानुकूलित (3AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2299 रुपये तय किया गया है। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1334 रुपये और हावड़ा से मालदा टाउन के लिए 960 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
द्वितीय वातानुकूलित (2AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2970 रुपये होगा। इसी श्रेणी में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1724 रुपये और हावड़ा से मालदा टाउन के लिए 1240 रुपये किराया तय किया गया है। प्रथम वातानुकूलित (1AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 3640 रुपये, हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 2113 रुपये और हावड़ा से मालदा टाउन के लिए 1520 रुपये निर्धारित किया गया है।
कामाख्या से मालदा टाउन के बीच तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 1522 रुपये, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 1965 रुपये और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 2409 रुपये रखा गया है। वहीं कामाख्या से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया 962 रुपये, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 1243 रुपये और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 1524 रुपये निर्धारित किया गया है।


