The film was screened free of cost for over 550 girls and women.
ChhattisgarhState

550 से अधिक बालिकाओं और मातृशक्ति को निशुल्क दिखाई गई फिल्म, सिंधी समाज ने दिया सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश

बिलासपुर। सनातन संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंधी समाज द्वारा बिलासपुर में एक भव्य और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की 550 से अधिक बालिकाओं और मातृशक्ति को 36 मॉल में निशुल्क फिल्म केरल स्टोरी-2 दिखाई गई। इस पहल को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा कार्यक्रम सांस्कृतिक जागरण के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम की शुरुआत सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और समाज की सुख-समृद्धि, एकता तथा सामाजिक सद्भाव की कामना की। आध्यात्मिक माहौल ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया।

आयोजन में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी, सेंट्रल सिंधी युवा विंग के अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी, कार्यकारी अध्यक्ष पवन वाधवानी, युवा विंग के पदाधिकारी नवीन लालवानी, विजय वाधवानी, मनोज मनसुखानी, सुनील आहूजा और जगदीश जज्ञासी मौजूद रहे।

सेंट्रल सिंधी महिला विंग की ओर से गरिमा शाहनी, भारती सचदेव, प्राची भकतानी, नीतू खुशलानी, ज्योति पंजाबी और आरती मनवानी भी उपस्थित रहीं। सभी ने समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

यह आयोजन पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सेंट्रल सिंधी युवा विंग और सेंट्रल सिंधी महिला विंग, बिलासपुर के सहयोग से संपन्न हुआ। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन में वंदे मातरम मित्र मंडल का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन, संजीवनी हॉस्पिटल के डॉ. विनोद तिवारी, महामंत्री डॉ. जयसिंह चंदेल सहित कई सदस्यों ने व्यवस्था और समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker