वियतनाम भागने की फिराक में था ठग, रायपुर पुलिस ने लुकआउट नोटिस के आधार पर मुंबई से दबोचा

रायपुर। पुलिस ने तंजानिया में सोने की खदान दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यश राजेश शाह को मुंबई एयरपोर्ट से उस समय पकड़ा गया जब वह वियतनाम भागने की कोशिश कर रहा था।
जानकारी के अनुसार जमानत खारिज होने के बाद आरोपी विदेश फरार होने की तैयारी में था। इसी दौरान रायपुर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे दबोच लिया। आरोपी ने कारोबारी समर्थ बरडिया से 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़ित को तंजानिया बुलाकर अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे को अपना पार्टनर बताकर निवेश के लिए झांसा दिया था। घटना के बाद से अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे फरार है।
इस मामले में सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।



