Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ शासन ने दी बड़ी सौगात, 45 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति का आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य के 45 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, विभाग ने विभिन्न स्तरों पर कार्यरत पात्र कर्मचारियों की सेवा और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगले उच्च पद पर पदोन्नत किया है। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। यह कदम प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया माना जा रहा है। पदोन्नत किए गए अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में विस्तृत विवरण जल्द ही संबंधित विभागों द्वारा साझा किए जाएंगे।



