Chhattisgarh
पैसेंजर ट्रेन में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक पैसेंजर ट्रेन के भीतर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर रायपुर स्टेशन पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन का है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि युवक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



