Chhattisgarh

सूना क्वार्टर देख बनाया निशाना, ताला तोड़कर 16.50 लाख की चोरी; दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने चोरी की एक बड़ी वारदात का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खमतराई क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका के सूने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी की गई थी। आरोपियों ने पहले बाइक से इलाके की रेकी की और फिर वाहन बदलकर एक्टिवा से पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण समेत करीब 16.50 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।

सूना क्वार्टर देखकर बनाया निशाना

मामला खमतराई थाना क्षेत्र के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के कर्मचारी क्वार्टर क्रमांक 3/5 का है। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को प्रार्थिया यशवंती साहू करीब 11:40 बजे स्कूल गई थीं। उनकी बेटी भी करीब 12:05 बजे क्वार्टर में ताला लगाकर बाहर चली गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने बाइक से इलाके की रेकी की। दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच दोनों आरोपी दोबारा एक्टिवा से क्वार्टर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली और एक्टिवा से मौके से फरार हो गए।

बेटी के लौटने पर सामने आई चोरी

करीब 3:25 बजे प्रार्थिया की बेटी वापस क्वार्टर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त उत्तर क्षेत्र दीपमाला कश्यप समेत अन्य अधिकारियों के निर्देशन में खमतराई थाना पुलिस, नॉर्थ जोन और क्राइम टीम को जांच में लगाया गया।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस ने वारदात से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

आरोपियों से जब्त सामग्री की जानकारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 109 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जब्त सामान में करीब 20 ग्राम का सोने का रानी हार, 20 ग्राम का मंगलसूत्र, 30 ग्राम का सोने का कंगन, 30 ग्राम की सोने की गले की माला और करीब 9 ग्राम के सोने के कान के लटकन शामिल हैं। इसके अलावा सोने की पॉलिश वाला चांदी का हार और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा भी जब्त की है। जब्त सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 35 हजार रुपये है। चांदी के हार और नकदी सहित चोरी किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारिक खान (32 वर्ष), पिता मोहम्मद सलीम, निवासी नयापारा, मूल निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग और मो. तौसीफ (29 वर्ष), पिता मो. कासिम, निवासी चूना भट्टी, थाना गंज, मूल निवासी तकियापारा, दुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ दुर्ग जिले में चोरी के पूर्व अपराध दर्ज हैं। सारिक खान के खिलाफ वर्ष 2017 में, जबकि मो. तौसीफ के खिलाफ वर्ष 2022 में चोरी का अपराध दर्ज होना बताया गया है।

पुलिस की नागरिकों से अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। घर और परिसर में सीसीटीवी कैमरे उचित स्थान पर लगाएं। जिन परिसरों में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, वहां आने-जाने वाले लोगों की पहचान, वाहन नंबर और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कराया जाए।

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी थाने, डायल 112 या कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की है। साथ ही किसी संस्थान या प्रतिष्ठान में कामगार अथवा नौकर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराने की भी सलाह दी है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker