BREAKING: प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दिया मंत्रिपद से इस्तीफा, कहा मुख्यमंत्री के विवेक पर निर्भर है मंत्री चुनना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहा है। पार्टी ने पहले टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया। तो वहीं अब बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने के बाद अब भूपेश मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए गए मोहन मरकाम की राज्य कैबिनेट में इंट्री हो सकती है। सूत्रों के अनुसार मरकाम के शपथ ग्रहण की राजभवन में तैयारी शुरु हो गई है। सूत्रों के अनुसार मरकाम की कैबिनेट में इंट्री के लिए मौजूदा शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमासाय सिंह से इस्तीफा मांग लिया गया है। बता दें कि मरकाम की कैबिनेट में इंट्री और डॉ. टेकाम के इस्तीफ की किसी भी स्तर पर आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं हो पाई है।