Chhattisgarh
रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले 18 बड़े बकायादारों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान सीलबंद

रायपुर। राजधानी में संपत्तिकर का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन 8 की टीम ने कई वर्षों से बकाया कर जमा नहीं करने वाले 18 प्रमुख बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया।
नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली को मजबूत बनाने और शहर में कर अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगम प्रशासन का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद जिन संपत्तिधारकों ने कर जमा नहीं किया, उनके खिलाफ यह कार्रवाई आवश्यक हो गई थी।
निगम का यह अभियान आने वाले दिनों में अन्य जोनों में भी चलाया जाएगा, ताकि सभी बकायादारों से कर वसूली सुनिश्चित की जा सके।



