Suspicious Death of Police Constable in Raipur
Chhattisgarh

रायपुर में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से गई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र में पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक रमाकांत सिंह एक फार्म हाउस में मौजूद थे। इसी दौरान वह स्विमिंग पूल में नहाने उतरे। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वह पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में डूबने से मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस फार्म हाउस में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही स्विमिंग पूल और आसपास के इलाके की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। साथी पुलिसकर्मियों और परिचितों ने घटना पर दुख जताया है।

माना थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह की आशंका से इनकार नहीं किया गया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker