Chhattisgarh

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बेलगहना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान दीक्षा कुशवाहा उर्फ पुनीता के रूप में हुई है। वह बेलगहना थाना क्षेत्र में अपने ससुराल में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि दीक्षा की पलंग से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और इलाके में भी चर्चा तेज हो गई।

मृतका के परिजनों ने सास-ससुर पर लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि दीक्षा मानसिक तनाव में थी और मौत से पहले उसने अपने भाई को फोन कर अपनी परेशानी बताई थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से दीक्षा का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिससे उन्हें पहले से ही किसी अनहोनी की आशंका थी।

परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने दीक्षा से बात कराने की कोशिश की तो ससुर ने मना कर दिया। कुछ देर बाद उन्हें उसकी मौत की सूचना दी गई। ऐसे में परिजन पूरे मामले को संदिग्ध मान रहे हैं और इसके पीछे गहरी साजिश की आशंका जता रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker