सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने उज्जैन में किए महाकाल दर्शन, मंदिर की व्यवस्थाओं की जमकर की तारीफ

उज्जैन। पद्मश्री आनंद कुमार और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया रविवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों का स्वागत किया गया। दर्शन के बाद आनंद कुमार ने कहा कि महाकाल के दर्शन कर उन्हें नई ऊर्जा का अनुभव हुआ और मंदिर की व्यवस्था से वे काफी प्रभावित हैं।
डॉ प्रवीण तोगड़िया भी समय समय पर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आते रहते हैं। उन्होंने भी मंदिर की व्यवस्था की सराहना की।
गौरतलब है कि आनंद कुमार एक प्रसिद्ध गणितज्ञ और शिक्षक हैं, जिन्हें 2023 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वे आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं।



