Chhattisgarh

Summer Special Train 2026: छत्तीसगढ़ होकर चलेगी चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल, बिलासपुर-पोत्तनूर ट्रेन भी घोषित

South Central Railway ने गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने Charlapalli-Danapur Summer Special Train चलाने का फैसला किया है। इससे बिहार, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को फायदा मिलेगा। खासकर रायपुर, गोंदिया और आसपास के यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी हो सकती है।

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 07089 चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 मई 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे चर्लापल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई अहम स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन शाम 8:10 बजे चांदाफोर्ट पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद रवाना होगी। इसके बाद रात 11:45 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट का ठहराव दिया गया है।

इसके आगे बालाघाट जंक्शन पर ट्रेन रात 12:40 बजे पहुंचेगी। नैनपुर स्टेशन पर ट्रेन रात 2:20 बजे पहुंचेगी और तय समय के अनुसार अगले दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि Summer Vacation Rush को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 ICF Coaches लगाए जाएंगे। इनमें 3 AC-2 Tier, 5 AC-3 Tier, 10 Sleeper Coaches, 4 General Coaches और 2 SLR कोच शामिल रहेंगे। रेलवे का दावा है कि इससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

Bilaspur-Podanur Summer Special भी चलेगी

इधर South East Central Railway ने बिलासपुर-पोत्तनूर के बीच भी एक तरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन 28 मई, गुरुवार को रात 9:10 बजे बिलासपुर से रवाना होगी।

यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, बल्लारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा और रेणिगुंटा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 16 Sleeper Coaches, 2 General और 2 SLRD कोच शामिल रहेंगे।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले Train Schedule और Reservation Status जरूर चेक कर लें।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker