‘लाल आतंक’ पर तगड़ी चोट: 33 लाख के इनामी समेत 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर…

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ को संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। यहां 33 लाख के इनामी नक्सली सहित 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
सरेंडर करने वालों में महिलाएं भी शामिल...
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। इनमें पीएलजीए बटालियन में सक्रिय एक हार्डकोर महिला नक्सली भी है, जिस पर भारी इनाम घोषित था।
नक्सलियों का बैकग्राउंड...
- सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एसीएम 01,
- पार्टी सदस्य 04,
- और अन्य 16 अग्र संगठन के सदस्य शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, ये सभी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे थे।
सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि...
सुकमा में हुआ यह सामूहिक आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों और पुलिस की लगातार दबाव बनाने वाली रणनीति का नतीजा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़कर समाज की मुख्य धारा में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।