Strictness on deputation in Chhattisgarh School Education Department
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर सख्ती, समग्र शिक्षा के प्रभारी उप संचालक का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारियों को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने आदेश जारी कर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर में पदस्थ प्रभारी उप संचालक डॉ. राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें अब संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. राजेश कुमार सिंह का मूल पद प्राचार्य का है और वे वर्तमान में रायपुर के पेंशनबाड़ा स्थित समग्र शिक्षा कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे। राज्य शासन ने उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए प्रशासनिक आधार पर उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक बिलासपुर संभाग में पदस्थ किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने हाल ही में नई स्थानांतरण नीति के साथ ही लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में वापस भेजने का निर्णय लिया था।

हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि शासन के निर्देशों के बावजूद अब भी कई अधिकारी और कर्मचारी प्रभावशाली संरक्षण के चलते मलाईदार पदों पर बने हुए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की इस ताजा कार्रवाई के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह आदेश आने वाले समय में होने वाले बड़े प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत हो सकता है। यदि सरकार इसी तरह सख्ती बरतती है, तो जिला और ब्लॉक शिक्षा कार्यालयों में वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे शिक्षकों और अधिकारियों को अपनी मूल संस्थाओं में लौटना होगा।

इस आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा मंत्री के कार्यालय, लोक शिक्षण संचालनालय, समग्र शिक्षा आयुक्त सहित रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। सरकार के इस कदम को विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker