छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, नए साल का तोहफा: गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल से छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को वर्ष के अंतिम दिन पदोन्नति की सौगात मिली है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समतुल्य रैंक पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा पर आधारित है। यह निर्णय पुलिस महकमे में उत्साह बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
रितेश चौधरी, जितेंद्र कुमार खूंटे, अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेंद्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चंद्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला तथा अनिल कुमार विश्वकर्मा।
यह पदोन्नति पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।



