आसमान छू रहे चांदी के दाम, एक दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल

नई दिल्ली। 25 फरवरी बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर चांदी में 6000 रुपये से अधिक की तेजी देखी गई। हालांकि पिछले कारोबारी दिन दोनों धातुओं में गिरावट आई थी।
सुबह करीब 10 बजे सोने की कीमत में 631 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव 1,60,600 रुपये पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,60,332 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,61,072 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्च स्तर छुआ।
चांदी की बात करें तो सुबह 10 बजे के आसपास एक किलो चांदी की कीमत 2,66,801 रुपये दर्ज की गई। इसमें 6057 रुपये प्रति किलो की तेजी रही। चांदी ने कारोबार के दौरान 2,64,300 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर और 2,67,990 रुपये प्रति किलो का उच्च स्तर बनाया।
विभिन्न शहरों में सोने और चांदी के दाम इस प्रकार रहे
पटना में 10 ग्राम सोना 1,60,700 रुपये और एक किलो चांदी 2,67,920 रुपये रही।
जयपुर में सोना 1,60,760 रुपये और चांदी 2,68,020 रुपये रही।
कानपुर में सोना 1,60,830 रुपये और चांदी 2,68,130 रुपये रही।
लखनऊ में सोना 1,60,830 रुपये और चांदी 2,68,130 रुपये रही।
भोपाल में सोना 1,61,030 रुपये और चांदी 2,68,650 रुपये रही।
इंदौर में सोना 1,61,030 रुपये और चांदी 2,68,650 रुपये रही।
चंडीगढ़ में सोना 1,60,860 रुपये और चांदी 2,68,370 रुपये रही।
रायपुर में सोना 1,60,790 रुपये और चांदी 2,68,260 रुपये रही।
सोने के दाम की तुलना करें तो पटना में कीमत अपेक्षाकृत कम रही, जबकि भोपाल और इंदौर में सबसे अधिक रही। चांदी की कीमत पटना में सबसे कम और भोपाल तथा इंदौर में सबसे ज्यादा दर्ज की गई।



