Shooting at a Car Showroom in Canada
International

कनाडा में कार शोरूम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जिम्मेदारी का दावा

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला ब्रैम्पटन इलाके का है, जहां एक कार शोरूम पर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मन्ना ब्राम्पटन नाम के व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि मिसिसॉगा और ब्रैम्पटन स्थित ऑटोविला कार सेल्स और मनी रंधावा के घर पर हुई फायरिंग को मन्ना ब्राम्पटन, बॉस यूरोप और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने अंजाम दिया है। पोस्ट के अनुसार, गैंग ने पहले शोरूम मालिक को फोन कर चेतावनी दी थी कि वह उनके दुश्मनों का साथ न दे, लेकिन उसने बात नहीं मानी।

पोस्ट की शुरुआत धार्मिक अभिवादन से की गई है और अंत में कई अन्य नामों का भी उल्लेख है, जिनमें जितेंदर गोगी मान ग्रुप, जग्गा ऑस्ट्रेलिया, शेरा संधू ऑस्ट्रेलिया, मनदीप स्पेन और साहिल दुहान शामिल हैं। इससे संकेत मिलता है कि गैंग का नेटवर्क कई देशों तक फैला हुआ है।

पोस्ट में शोरूम मालिक को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अगली बार घर में घुसकर हमला किया जाएगा। साथ ही, गैंग ने शोरूम मालिक पर आरोप लगाया है कि वह उनके दुश्मनों को हथियार उपलब्ध कराता है और वारदातों के लिए चोरी की कारें मुहैया कराता है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker