Sardar Patel Jayanti 2025: CM Vishnu Deo Sai बोले – “सरदार पटेल ने एकता के धागे से भारत को जोड़ा”

रायपुर: Sardar Patel Jayanti 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने साहस और दूरदर्शिता से टुकड़ों में बंटे भारत को एक सूत्र में बांध दिया।” राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रायपुर के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ, जिसमें हजारों युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया।
लौहपुरुष के विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत
मुख्यमंत्री साय ने (Iron Man of India) की उपाधि पाने वाले पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन और समर्पण का उदाहरण है। आज़ादी के बाद के मुश्किल दौर में उन्होंने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति से 562 रियासतों का भारत में विलय किया, वही आज ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव है।
Run For Unity से दौड़ी राजधानी रायपुर
(Run For Unity) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं को फिटनेस और एकता का संदेश देते हुए कहा — “एकजुट भारत ही सशक्त भारत का आधार है।” राजधानी की सड़कों पर हज़ारों युवाओं ने दौड़ लगाई, जिससे राष्ट्रभावना का उत्साह पूरे शहर में फैल गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सम्मान और संकल्प
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई देशभक्ति रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल की जयंती हमें एकजुट होकर देश की सेवा का संकल्प देती है।”
हर संभागीय मुख्यालय में बनेगी सरदार पटेल की प्रतिमा
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में सरदार पटेल की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक नगरीय निकाय को इसके लिए 50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां (Sardar Patel Jayanti 2025) की भावना को याद रखें।
स्वदेशी अपनाने का आह्वान
मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित नागरिकों को ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाई और कहा कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। उन्होंने ‘बस्तर ओलंपिक’ के प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
				 
					


