Safe water is being provided through the
Chhattisgarh

106 करोड़ की अमृत योजना से मिल रहा सुरक्षित पानी, मोमिनपुरा में पीलिया संक्रमण का दावा निकला कमजोर

रायपुर। अंबिकापुर नगर निगम ने शहर में पीलिया फैलने की आशंकाओं को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया है कि पेयजल पूरी तरह सुरक्षित है। नगर निगम आयुक्त के अनुसार, मोमिनपुरा वार्ड में व्यापक स्तर पर की गई जांच में केवल एक व्यक्ति में पीलिया के लक्षण मिले हैं, जबकि पानी के अधिकांश सैंपल मानकों पर खरे उतरे हैं।

हाल ही में मोमिनपुरा क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की सूचना मिलने पर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। 23 और 24 फरवरी को प्रभावित क्षेत्रों से पानी के 35 नमूने लिए गए, जिनमें से 34 सैंपल पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। केवल एक नमूने में बैक्टीरिया की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक मिली है। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य शिविर में 47 लोगों के रक्त की जांच की गई, जिसमें महज एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। आयुक्त ने उन मीडिया रिपोर्टों का भी खंडन किया जिनमें दो मौतों का कारण पीलिया बताया गया था। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, उन व्यक्तियों की मृत्यु अन्य बीमारियों की वजह से हुई थी।

शहर की पेयजल व्यवस्था की जानकारी देते हुए आयुक्त ने बताया कि अमृत मिशन योजना के तहत 106.98 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक जल प्रदाय प्रणाली विकसित की गई है। दो बड़े फिल्टर प्लांट्स के माध्यम से प्रतिदिन 32.5 एमएलडी शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है। शहर में लगभग 241 किलोमीटर पाइपलाइन का जाल बिछाया गया है और पुरानी पाइपलाइनों को बदला जा चुका है।

वर्तमान में नगर निगम की टीमें वार्डों में सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ जल वितरण नेटवर्क में लीकेज की निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, क्योंकि शहर में किसी भी तरह की महामारी या व्यापक संक्रमण की स्थिति नहीं है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker