Chhattisgarh
सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, मनरेगा मुद्दे पर प्रदर्शन में होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे 12:30 बजे भारत माता चौक पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे। यहां मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन के बाद सचिन पायलट दोपहर 3 बजे राजीव भवन पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश कांग्रेस कनेक्ट सेंटर का शुभारंभ करेंगे।



