Entertainment
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चा तेज, सोशल मीडिया पर उदयपुर में विवाह का दावा

मुंबई/उदयपुर। दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह जोड़ी आगामी 2 फरवरी को विवाह के बंधन में बंधने वाली है।
वायरल वीडियो के अनुसार, विवाह समारोह राजस्थान के उदयपुर स्थित सिटी पैलेस में शाही अंदाज में आयोजित किया जाएगा। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने पैलेस में चल रही सजावट की झलक दिखाते हुए दावा किया है कि वहां रश्मिका और विजय के विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, अभी तक दोनों कलाकारों या उनके परिवारों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



