Road accident in Gariaband, young man on a motorcycle dies
Gariabandh

गरियाबंद में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

गरियाबंद। नए साल की खुशियां गरियाबंद जिले के एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदापुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार जामगांव निवासी पप्पू नागेश (22 वर्ष) और कदलीमुड़ा निवासी ओंकार नागेश (24 वर्ष) बाइक क्रमांक CG 23 N 8062 से घूमने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान आईटीआई कॉलेज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पप्पू नागेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल ओंकार नागेश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली टीआई फैजुल शाह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक घायल है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker