Rising Anxiety for 200,000 Teachers in MP
Madhya Pradesh

MP के 2 लाख शिक्षकों की बढ़ी टेंशन: दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, TET नियम को लेकर की यह बड़ी मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर टीईटी नियम पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस नियम को भूतलक्षी नहीं बल्कि भविष्यलक्षी प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि पहले से कार्यरत शिक्षकों पर इसका प्रतिकूल असर न पड़े।

दिग्विजय सिंह ने सरकार से इस मामले में रिव्यू या क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दो लाख से अधिक शिक्षकों में चिंता का माहौल है। उन्होंने अंतिम निर्णय आने तक टीईटी अनिवार्यता को स्थगित रखने की मांग भी की है।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने 2009 से पहले भर्ती हुए शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया है। नियम के अनुसार, ऐसे शिक्षक जिनकी सेवा अवधि में पांच साल से अधिक समय शेष है, उन्हें टीईटी परीक्षा देना होगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker