सेवानिवृत्त आईएएस गणेश शंकर मिश्रा बने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक क्षेत्र के अनुभवी और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, गणेश शंकर मिश्रा की यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और आगामी आदेश तक जारी रहेगी। मिश्रा पूर्व में भी शासन के कई महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए नीति आयोग में यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य नीति आयोग में उपाध्यक्ष की नियुक्ति से प्रदेश की आर्थिक नीतियों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।




