Renowned Fashion Designer Manish Malhotra's Mother
Entertainment

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन: 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित श्मशान घाट में किया गया।

गरिमा मल्होत्रा को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रमुख सितारे पहुंचे। इस दौरान करण जौहर, विजय वर्मा और रोनित रॉय सहित कई सेलेब्रिटी मौजूद रहे।

इससे पहले गुरुवार को निधन की खबर सामने आने के बाद भी कई बॉलीवुड हस्तियां मनीष मल्होत्रा के घर शोक व्यक्त करने पहुंचीं। इनमें करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, वरुण धवन और कियारा आडवाणी शामिल रहे।परिवार और करीबियों ने गरिमा मल्होत्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker