छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक बना कानून: राज्यपाल ने किए हस्ताक्षर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिए संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को राज्यपाल Ramen Deka की मंजूरी मिल गई है और अब यह कानून बन गया है। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma ने दी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रहे थे और विधेयक पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। नक्सलवाद समाप्त होने के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें धर्म स्वतंत्रता से जुड़े नियमों पर भी चर्चा होगी।
बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि वहां अभी काफी काम किया जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से जारी हैं और स्कूल भी लगातार खोले जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वहां आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ है।
वहीं, कांग्रेस की बैठकों और सरकार के खिलाफ विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि केवल विरोध करना अलग बात है। सरकार ने दो वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी सार्वजनिक की है, जो पारदर्शिता को दर्शाता है।



