Astrologer

Rashifal : नए काम में हाथ ना डालें तुला, मीन को हर काम में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 1 September  2024: आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनों ही साबित हो सकता है. ग्रहों की चाल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करेगी. 

मेष :- 
व्यापारी वर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेगा। खर्च अधिक रहेगा। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती हैं, आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे।

वृष :- 
आज के दिन शेयर मार्केट में काम करना आप को अच्छा फल देगाl आज के दिन आपको कोई नए कार्यों से लाभ होगा साथ ही आप को पिता का पूरा साथ मिलेगा। आज के दिन दाम्पत्य सुख अच्छा रहेगाl

मिथुन :- 
आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। 

कर्क :- 
आज किसी से वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है। किसी के साथ कोई झगड़ा हो सकता है, तो आज गुस्सा करने से बचें. काम-काज के लिए आज का दिन उत्तम हैl

सिंह :- 
मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारित योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है। 

कन्या :- 
आज आप के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा। खेल कूद के मामलों में आज आपको विजय प्राप्त होगी l किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिए। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट संबंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। 

तुला :- 
नए कार्य के आरंभ में असफलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं आज के दिन थोड़ी बहुत परेशानी भले ही हों लेकिन दिन कुल मिलाकर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आपका प्रभाव बना रहेगा। 

वृश्चिक :- 
आज कार्य क्षेत्र मे महिला मित्रों से मेलजोल बनाकर रखें आपको लाभ मिलेगा। माता और माता समान महिला से आशीर्वाद लेकर काम करें फायदे में रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

धनु :- 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए हर तरह से उत्तम है। आज के दिन किसी से कोई सामान उपहार में मिल सकता है। आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक् माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। 

मकर :- 
आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज के दिन किसी से विवाद न करें। आज का दिन आपके लिए हर तरह से उत्तम होगा l

कुंभ :- 
आज शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाएं इसका ध्यान रखें। स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें।

मीन :- 
आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढ़ेगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker