Ram Navami will be celebrated on March 26
Other

26 मार्च को मनाई जाएगी राम नवमी, मध्याह्न काल में होगा पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि के मध्याह्न काल यानी दोपहर के समय भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी कारण राम नवमी का पूजन भी मध्याह्न काल में किया जाता है।

इस वर्ष राम नवमी की तिथि को लेकर लोगों के बीच कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि नवमी तिथि दो दिनों में पड़ रही है। मध्याह्न काल के आधार पर यह पर्व 26 मार्च को मनाया जाना चाहिए, जबकि उदया तिथि के आधार पर कुछ लोग इसे 27 मार्च को भी मनाएंगे।

पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी। इस दिन नवमी तिथि मध्याह्न काल में विद्यमान रहेगी, इसलिए शास्त्रों के अनुसार राम नवमी का व्रत और पूजन 26 मार्च को करना श्रेष्ठ माना गया है।

26 मार्च को राम नवमी पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा। इस दिन मध्याह्न का विशेष क्षण दोपहर 12:27 बजे माना गया है।

हालांकि जो लोग उदया तिथि को महत्व देते हैं, वे 27 मार्च को भी राम नवमी का पर्व मनाएंगे। उस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि विद्यमान रहेगी। 27 मार्च को भी राम नवमी पूजन का मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker