Rajasthan: Swarm of Bees Surrounds Elderly Man
Chhattisgarh

राजस्थान: मधुमक्खियों के झुंड ने बुजुर्ग को घेरा, पीपीई किट पहनकर देवदूत बनी 108 की टीम

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। समय रहते पहुंची 108 एंबुलेंस टीम की तत्परता और सूझबूझ से उनकी जान बचाई जा सकी।

घटना खैरथल के तातारपुर थाना क्षेत्र के ढेलावास गांव की है। शुक्रवार को 56 वर्षीय धूल सिंह अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया और डंक मारने लगीं। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई और कोई भी व्यक्ति उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उन्हें राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, हालांकि शरीर पर कई स्थानों पर डंक के निशान पाए गए हैं। एंबुलेंस टीम ने बचाव के दौरान पीपीई किट का उपयोग किया, जो इस आपात स्थिति में कारगर साबित हुई।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस टीम के इस साहसिक प्रयास की सराहना की है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मधुमक्खियों के बड़े झुंड के हमले से शरीर में जहर तेजी से फैल सकता है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में समय पर उपचार मिलना अत्यंत आवश्यक होता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker