Raipur's fire-fighting system discussed in the Assembly;
Chhattisgarh

रायपुर की अग्निशमन व्यवस्था पर विधानसभा में चर्चा, जल्द संसाधन बढ़ाने का आश्वासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने राजधानी में फायर स्टेशन का मामला उठाया। उन्होंने कहा, रायपुर में 9 लाख की आबादी में चारों दिशाओं में फायर स्टेशन होनी चाहिए। कब तक इसका भूमिपूजन कराएंगे? नेशनल एडवाईजरी के मुताबिक 2 लाख जनसंख्या में एक फायर स्टेशन होना चाहिए।

मंत्री विजय शर्मा ने कहा, एक फायर स्टेशन टिकरापारा में संचालित है। नगर निगम द्वारा एक संचालित है और एक फायर स्टेशन नवा रायपुर में इस तरह कुल 3 फायर स्टेशन मौजूद हैं। उन्होंने कहा, अभी रायपुर में 22 गाड़ियों के साथ कार्य चल रहा है। अप्रैल-मई महीने में राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन विभाग से नई गाड़ियों की खरीदी होनी है।

विधायक सुनील सोनी ने कहा, एक महीने में ही 6 से ज्यादा आगजनी की घटना हुई है, जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है। मंत्री विजय शर्मा ने कहा, कम संसाधन में काम हो रहा है। कई संस्थाओं की गंभीर लापरवाही पाई गई है। बहुत जल्द इस पर बैठकर चर्चा कर कार्य किया जाएगा।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker