रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
राजधानी रायपुर में 5 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रमुख शहरों में तापमान
शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रायपुर (शहर) 27.2 16.3
रायपुर एयरपोर्ट 26.0 15.0
बिलासपुर 26.0 14.4
पेंड्रा रोड 20.4 7.6
अंबिकापुर 21.9 9.9
जगदलपुर 28.2 12.5
दुर्ग 30.9 14.0
राजनांदगांव 29.0



