Raipur: Sachin Pilot accused the central government of
Chhattisgarh

रायपुर: सचिन पायलट ने केंद्र पर मनरेगा कमजोर करने का लगाया आरोप ,जानें और क्या कहा ?

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा को व्यवस्थित तरीके से कमजोर एवं खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए सुरक्षा कवच थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर सीधा प्रहार किया है।

पायलट ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण गरीबों को 100 दिन का रोजगार मिलता था, लेकिन अब योजना कागजों तक सिमट गई है। पहले पूरी राशि केंद्र सरकार देती थी, लेकिन अब वह व्यवस्था भी खत्म कर दी गई। ग्राम पंचायतों से कामों का फैसला करने का अधिकार छीन लिया गया तथा योजना को सेंट्रलाइज्ड कर दिया गया है।

भाजपा से सवाल करते हुए पायलट ने कहा कि यदि मनरेगा से दिक्कत थी तो रेट एवं मजदूरी बढ़ाते, लेकिन योजना ही खत्म करने का रास्ता चुना गया। यह गरीब जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजना की मूल भावना पहली बार बदली गई है।

भाजपा पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा कि सत्ता में आने के बाद नेताओं में घमंड आ गया है। खंडित जनादेश होने के बावजूद इतना घमंड है, लेकिन जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

कमिश्नर प्रणाली पर पायलट ने कहा कि सरकार सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसे फैसले ले रही है। यह नीतिगत सुधार नहीं, बल्कि जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के न्यायालयों को बम धमकी की घटनाओं पर पायलट ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों एवं कमजोर वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। न्यायालयों को धमकी मिलना कानून-व्यवस्था की विफलता का संकेत है।

जंबूरी 2026 विवाद पर पायलट ने कहा कि मुद्दा जनता के पैसे का है। भाजपा ईमानदारी की दुहाई देती है, लेकिन बिना टेंडर के काम कराना क्या ईमानदारी है। सरकार को अहंकार छोड़कर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस संगठन मजबूत करने में लगी है। कई राज्यों में ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी नए अध्यक्षों को रोडमैप दे दिया गया है तथा शीघ्र ट्रेनिंग कराई जाएगी।

दौरे के दौरान पायलट मनरेगा आंदोलन की समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker