रायपुर: धान खरीदी पर सियासत तेज, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 14 मंत्रियों को ‘मुसवा’ कहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में 14 मंत्री ‘मुसवा’ हैं, इन्हीं ने धान खाया है।
बैज ने कहा, “धान और जल, जंगल, जमीन खाने वाले इन 14 मुसवा को समाप्त करना है। 2028 में इन सभी को बेनकाब करना है। गांव-गांव, गली-गली जाकर लोगों को इनके काम बताएंगे। फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है।”
इसके साथ ही कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आज पदयात्रा शुरू की। यात्रा की शुरुआत चंदखुरी से विधानसभा चौक तक की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री शिव डहरिया सहित कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत माता कौशल्या के दर्शन के बाद हुई। पदयात्रा का समापन पुराने विधानसभा चौक पर होगा।



