Chhattisgarh
रायपुर पुलिस को मिला नरकंकाल, शिनाख्त के बाद हत्या या हादसे की गुत्थी सुलझाने में जुटी टीम

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप (उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी एक माह पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए।
उरला थाना पुलिस के अनुसार मौके से कंकाल बरामद किया गया है और मामले की जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।



