नोटों से भरी गाड़ी पकड़ाई, 1 करोड़ से ज्यादा मिले कैश, पुलिस जांच में जुटी…

कवर्धा। जिले से एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है। पुलिस के टीम ने चिल्फी चेक पोस्ट के पास नोटों से भरी गाड़ी पकड़ी है। कार में 1 करोड़ से ज्यादा कैश मिले हैं। पुलिस की टीम में जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक कार में 1 करोड़ रुपये रखे गये थे, हालांकि इस पैसे का कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाना था, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।
आईपीएस अभिषेक पल्लव ने कहा है कि चिल्फी चेकपोस्ट में 1 करोड़ रुपये कैश पकड़ाये हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली नंबर की कार डीएल 2सी बीए 3123 से ये 1 करोड़ रुपये मिले हैं। पुलिस ने फिलहाल दिल्ली और फरीदाबाद के चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक ये राशि फरीदबाद से संबलपुर उड़ीसा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने निशांत वैध फरीदबाद, राहुल रावत फरीदबाद, नरेंद्र कुमार सहाय नई दिल्ली और विपिन सिंह मयूर विहार दिल्ली को नोटों के साथ हिरासत में लिया है। फिलहाल नोटों की गिनती जारी है। वहीं आरोपियों से पूछताछ जारी है।