Raipur Liquor Shop Suicide Note
Chhattisgarh

कादरचौक शराब दुकान में नया बवाल: कैश कमी के बाद फरार सुपरवाइजर, सामने आया कथित सुसाइड नोट…

रायपुर। राजधानी रायपुर की कादरचौक स्थित सरकारी विदेशी मदिरा दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सरकारी गल्ले से करीब 3.70 लाख रुपये गायब होने और सुपरवाइजर सूरज निर्मलकर के फरार होने की खबर के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में सुपरवाइजर सूरज निर्मलकर के नाम से लिखा गया एक कथित सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें उसने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस सुसाइड नोट में दावा किया गया है कि दुकान में कैश की कमी के लिए वह अकेला जिम्मेदार नहीं था। उसने अपने अधीन कार्यरत सेल्समैन सोमनाथ बांधे पर कैश चोरी करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि इस संबंध में उसने हेमंत कुमार वैष्णव और फील्ड ऑफिसर चंद्रशेखर उर्फ विक्की को शिकायत और वीडियो सबूत भी दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कथित नोट में यह भी उल्लेख है कि कैश कमी के मामले में उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि प्लेसमेंट कंपनी और संबंधित अधिकारियों द्वारा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई, नौकरी से निकालने और जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी। इसी मानसिक दबाव और कथित प्रताड़ना को उसने अपनी आत्महत्या की वजह बताया है।

हालांकि, इस पूरे मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि सामने आए इस कथित सुसाइड नोट पर सूरज निर्मलकर के हस्ताक्षर नहीं हैं, जिसके चलते इसकी प्रामाणिकता की जांच जरूरी मानी जा रही है।

उधर, सरकारी गल्ले से लाखों रुपये गायब होने और कर्मचारी के फरार होने की घटना के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारी और संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि मामले की जांच में जुटे हैं तथा दुकान के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि फील्ड ऑफिसर हेमंत वैष्णव के खिलाफ पूर्व में भी काफी गंभीर आरोप लगा चुके हैं बावजूद इसके विभागीय अ अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया वहीं अब एक बार फिर हेमंत वैष्णव और आबकारी विभाग सवालों के घेरे में है अब देखने वाली बात यह होगी कि हेमंत वैष्णव और संबंधित अधिकारियों के ऊपर किस तरह की गाज गिरती है।

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker