Chhattisgarh
रायपुर: कांग्रेस-भाजपा ने टीवी डिबेट प्रतिबंध वापस लिया, गौरीशंकर श्रीवास और विकास तिवारी फिर शामिल होंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे के प्रवक्ताओं के साथ टीवी डिबेट में न बैठने के अपने प्रतिबंध आदेश वापस ले लिए हैं।
कांग्रेस ने भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास तथा भाजपा ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के साथ डिबेट में शामिल न होने के निर्देश जारी किए थे। दोनों दलों ने अब इन आदेशों को रद्द कर दिया है।
अब गौरीशंकर श्रीवास और विकास तिवारी किसी भी टीवी डिबेट में एक-दूसरे के साथ या अन्य प्रवक्ताओं के साथ शामिल हो सकेंगे। राजनीतिक हलकों में इसे दोनों दलों के बीच हालिया तनाव कम होने का संकेत माना जा रहा है।



